फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: ब्रह्मलीन ममलेश्वर पुरी महाराज की पुण्यतिथि पर हुआ अखंड रामायण पाठ

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। सोमेश्वर के पास स्थित सर्प कालिका मंदिर में ब्रह्मलीन ममलेश्वर पुरी महाराज की चौथी पुण्यतिथि श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर मंदिर के महंत अमर पुरी महाराज के सानिध्य में रविवार को अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामवासियों के साथ क्षेत्र भर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक रामायण पाठ किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र से पहुंचे साधु-संतों ने ब्रह्मलीन ममलेश्वर पुरी महाराज और सर्प कालिका माता के स्तंभ ब्रह्मलीन उमेश पुरी महाराज की समाधि पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धापूर्वक स्मरण किया और पुष्प अर्पित किए। साधु-संतों ने विश्व शांति, सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। खंड रामायण पाठ के समापन के बाद मंदिर परिसर में विधि-विधान से यज्ञ आयोजित किया गया। यज्ञ में यजमानों ने आहुति देकर क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना की। यज्ञ में भूपेंद्र कुमार जोशी, कैलाश चंद्र जोशी, भुवन चंद्र जोशी, राधे जोशी, कृष्णानंद जोशी, कातिक जोशी और लब्बू जोशी समेत अन्य श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मंदिर के महंत अमर पुरी महाराज ने सभी साधु-संतों, ग्रामवासियों और क्षेत्र से पहुंचे श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें