फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री बनने के बाद पहली बार पैतृक गांव पहुंचे अजय भट्ट का जोरदार स्वागत

विज्ञापन
द्वाराहाट में केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट का स्वागत करते ग्रामीण। संवाद - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। केंद्रीय रक्षा राज्य और पर्यटन मंत्री बनने के बाद पहली बार जन्मभूमि पहुंचे अजय भट्ट का यहां जोरदार स्वागत किया गया। पैतृक गांव के मंदिरों में पूजा अर्चना के बाद केंद्रीय मंत्री प्रख्यात दूनागिरी मंदिर पहुंचे। केंद्रीय राज्य मंत्री ने मंदिर के विकास के लिए केंद्र और राज्य सरकार के पर्यटन सचिवों से वार्ता करके मंदिर के कायाकल्प के निर्देश दिए। साथ ही पर्यटन विभाग की टीम से मंदिर का निरीक्षण कर प्रोजेक्ट बनाने के लिए भी कहा।
विज्ञापन

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट सोमवार देर रात यहां पहुंचे। बीटीकेआईटी में रुकने के बाद मंगलवार सुबह भाजपा युवा मोर्चा की वाहन रैली के साथ नगर में पहुंचे। उन्होंने महा मृत्युंजय शिव मंदिर के दर्शन किए। इसके बाद पैतृक गांव धनखलगांव विजयपुर पहुंचे, जहां ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री ने अपने घर और गांव के अन्य मंदिरों में पूजा अर्चना की। काफिले और अपने परिजनों के साथ दूनागिरी गए, जहां उन्होंने पूजा अर्चना के बाद वहां के कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं। फोन पर केंद्र और राज्य के पर्यटन सचिवों को मंदिर के कायाकल्प के निर्देश दिए।
विधायक महेश नेगी ने मंदिर के आंतरिक मार्ग के निर्माण के लिए विधायक निधि से एक लाख रुपये देने की घोषणा की। यहां नगर पंचायत अध्यक्ष मुकुल साह, राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ममता भट्ट, मंडल अध्यक्ष उमेश भट्ट, अनिल शाही, कैलाश भट्ट, केसीडीएफ अध्यक्ष भूपेंद्र कांडपाल, कोआपरेटिव अध्यक्ष संजय मठपाल, जिला महामंत्री प्रेम शर्मा, घनश्याम भट्ट, ज्येष्ठ प्रमुख नन्दिता भट्ट सहित द्वाराहाट, चौखुटिया, मासी, कफड़ा, बिंता, बग्वालीपोखर, दूनागिरी आदि क्षेत्रों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन

आज कई कार्यक्रमों में करेंगे भागीदारी
द्वाराहाट। केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट के साथ पत्नी पुष्पा भट्ट, दोनों बेटियां और बेटा सहित अन्य परिजन शामिल थे। दो दिन वह पैतृक गांव में रहेंगे और स्थानीय कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे। भट्ट ने भाजपा के दीवार लेखन कार्यक्रम के तहत मंगलीखान में सहभागिता की। राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें