बीरंबू कप क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर अतिथियों के साथ क्रिकेट खिलाड़ी। संवाद
- फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। एरोड़ गांव में जय बीरंबू कप क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हो गई है। उद्घाटन मुकाबले में ऐरोली जूनियर और एरोड़ जूनियर की टीमें आमने सामने थी। जिसमें ऐरोली की टीम ने बाजी मारी।
टास जीतकर पहले बल्लेबाजी कर ऐरोली ने निर्धारित 15 ओवर में 189 रन बनाए। जवाब में एरोड़ की पूरी टीम 100 रन पर सिमट गई। इससे पहले शिक्षिका विमला रावत ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से शारीरिक और मानसिक विकास होता है। वहां पर आयोजन समिति के गोकुल, राहुल, रोहित, अजय आदि थे।