एनसीसी मैदान में मुख्य अतिथि के साथ क्रिकेट खिलाड़ी। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। एनसीसी मैदान में चल रही श्री राम कप क्रिकेट प्रतियोगिता में चिलियानौला और एरोली की टीमों के बीच मुकाबला खेला गया, जिसमें ऐरोली ने जीत दर्ज कर अगले चक्र में प्रवेश किया। मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता जीवन सिंह कुवार्बी ने खिलाड़ियों से अनुशासन और मेहनत के बल पर आगे बढ़ने का आह्वान किया।
श्री राम कप क्रिकेट क्लब के बैनर तले चल रही इस प्रतियोगिता में पूरे उपमंडल क्षेत्र की 32 टीमें भाग ले रही हैं। शुक्रवार को चिलियानौला और एरोली की टीमों के बीच मुकाबला खेला गया। चिलियानौला की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में 102 रन बनाए।
जवाब देने उतरी एरोली की टीम ने 12वें ओवर में तीन विकेट खोकर जीत का लक्ष्य हासिल किया। बालम को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। उन्होंने 27 रन बनाए और दो विकेट लिए। निर्णायक हेमंत नेगी और धीरज अधिकारी रहे।
टीम इससे पहले मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता जीवन सिंह कुवार्बी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। आयोजन समिति के किशन जलाल, मनोज जोशी, हेमंत नेगी, हरीश भगत, दिगंबर कुवार्बी, सौरभ बिष्ट, कुंदन बिष्ट सहित तमाम लोगों ने मुख्य अतिथि को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।