फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंदोलनकारी प्रधान अडिग

Sat, 04 Jun 2016 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चौखुटिया (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
आंदोलनकारी प्रधान अडिग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। ग्राम प्रधानों का ग्राम प्रधान संगठन की ओर से सात सूत्रीय मांगों को लेकर ब्लाक मुख्यालय में क्रमिक अनशन तीसरे दिन भी जारी रहा। आंदोलन के समर्थन में महिला मंगल दल चांदीखेत की महिलाओं ने भी धरना दिया। तीसरे दिन जमणियां के प्रधान मनोहर सिंह रावत और बैरती के प्रधान भूपेंद्र बिष्ट अनशन पर  बैठे। 
विज्ञापन


अनशन स्थल पर हुई बैठक में छह जून को प्रदर्शन के  साथ ही आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया गया है। जिले के सभी प्रधानों से आंदोलन में जुड़ने का आह्वान किया गया। प्रधान संगठन की मुख्य मांगों में पंचायत राज एक्ट लागू करने, मनरेगा कार्यों का भुगतान, नगर पंचायत में शामिल किए गए ग्राम पंचायतों को नगर पंचायत से हटाकर वित्तीय अधिकार देने, ग्राम पंचायतों में परिवारों की संख्या के अनुपात में राशन कार्ड जारी करने, सिंचाई नहरों में पानी छोड़े जाने और विकास खंड को सूखा घोषित करने सहित सात मांगें शामिल हैं।

आंदोलन के समर्थन में महिला मंगल दल चांदीखेत की गोविंदी गोस्वामी,जानकी कुमैयां, अंबादेवी, हीरादेवी, चंद्रा देवी और हेमा देवी सहित कई महिलाएं धरने पर बैठी। इस मौके पर हुई सभा को  दोनों अनशनकारियों के अलावा प्रधान संगठन के अध्यक्ष मोहन सिंह, महामंत्री  जीवन नेगी, जगदीश लाल, गजेंद्र सिंह, आनंद सिंह, हीरासिंह थापा, तारासिंह  बिष्ट सहित तमाम प्रधानों ने संबोधित किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें