फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवी की प्राचीन प्रतिमा हटा कर नई लगाने का विरोध

Mon, 31 Jul 2017 10:33 PM IST
अल्मोड़ा़, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
देवी मंदिर में हुई बैठक में मौजूद ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 सल्ट विकासखंड के तल्ला मानिला स्थित देवी मंदिर में प्राचीन देवी की मूर्ति हटाकर उसके बदले नई मूर्ति स्थापित करने पर ग्रामीणों ने सोमवार को मंदिर प्रबंधन समिति के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। इस मामले में ग्रामीणों की मंदिर प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों से तीखी नोकझोंक भी हुई। किसी अनहोनी से निपटने के लिए मौके पर राजस्व पुलिस तैनात की गई थी। मंदिर में हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि प्रबंधन समिति ने मंदिर में पुरानी मूर्ति स्थापित करने का आश्वासन दिया था, लेकिन मूर्ति अब तक नहीं लगाई गई है।  
विज्ञापन

ग्रामीणों की मंदिर प्रांगण में हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि मंदिर प्रबंधन समिति ने ग्रामीणों को विश्वास में लिए बगैर देवी की प्राचीन प्रतिमा के स्थान पर नई प्रतिमा स्थापित कर दी। इससे लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। उन्होंने कहा कि नई मूर्ति की जगह देवी की प्राचीन प्रतिमा को ही स्थापित किया जाए। देवी की नई प्रतिमा मंदिर परिसर में ही बने संग्रहालय में स्थापित की जाए। बाद में ग्रामीणों की मंदिर प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों से वार्ता हुई। जिसमें समिति के अध्यक्ष नंदन सिंह मनराल ने ग्रामीणों को देवी की नई मूर्ति के बदले प्राचीन मूर्ति स्थापित करने का आश्वासन दिया।  
विरोध करने वालों में हरीश लखचौरा, ध्यान सिंह चौहान, महिपाल असवाल, बालकृष्ण, लक्ष्मी दत्त गहताड़ी, मनमोहन सिंह बंगाली, सुरेंद्र सिंह घुघत्याल, हरीश चौहान, गोपाल दत्त भट्ट, त्रिलोक सिंह बंगारी, सुरेंद्र बंगाली, कुंदन सिंह, राम दत्त लखचौरा, गंगा सिंह नेगी, मान सिंह बिष्ट, धर्म सिंह, कैलाश लखचौरा, सोनू तिवारी, गोविंद घुघत्याल, कैलाश कठायत, हेम चंद्र नैनवाल, गोविंद भंडारी आदि शामिल थे। जनता के आक्रोश को देखते हुए प्रशासन ने कानूनगो इंद्र सिंह मेहता, राजस्व उप निरीक्षक बीसी मठपाल, ईशा नवाब को मौके पर भेजा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें