फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों को लेकर सभासदों ने अध्यक्ष के खिलाफ खोला मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। विकास कार्यों को लेकर चिलियानौला नगर पालिका के सभासदों ने पालिकाध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सभासदों ने यहां पालिका कार्यालय के सामने धरना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

आरोप है कि पालिकाध्यक्ष विकास कार्यों में कोई रुचि नहीं ले रही हैं। ढाई साल पालिका के गठन को हो गए हैं, लेकिन अधिकतर कार्य लंबित पड़े हुए हैं। उनके पत्रों का जवाब तक नहीं दिया जा रहा है। कहा कि पालिका में पांच लघु निर्माण कार्य शुरू हुए। स्ट्रीट लाइटें लगते ही खराब हो गई हैं। निविदाएं होने के बावजूद वर्क आर्डर तक नहीं दिए गए हैं।
सभासदों का कहना है कि विकास कार्यों के लिए कई बार लिखित और मौखिक रूप से कहा गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं, उनका संज्ञान नहीं लिया जा रहा। छह जुलाई को विभिन्न विकास कार्यों की निविदाएं हुई थीं। लेकिन अभी तक ठेकेदारों को वर्क आर्डर नहीं दिया गया है। कई कार्य अधूरे और लंबित पड़े हुए हैं।
विज्ञापन

कहा कि वार्डों के सीमांकन को लेकर कई बार पत्र लिखे गए, लेकिन इस पर भी सुनवाई नहीं हो रही। विकास कार्यों को लेकर पत्रों का जवाब तक पालिकाध्यक्ष नहीं दे रही हैं। समय पर बोर्ड बैठकें तक आयोजित नहीं की जा रही हैं। धरने पर सभासद नवल पांडेय, अरुण रावत, दीपराज, कमला बिष्ट, बीना नेगी, लक्ष्मण सिंह, उमा रावत आदि बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें