फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद मृतका का शव परिजनों को सौंपा

विज्ञापन
शोक में डूबे मृतका तुलसी देवी के परिजन। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। तहसील क्षेत्र के अंतर्गत थात गांव में 75 वर्षीय तुलसी देवी के शव का रानीखेत में पोस्टमार्टम कराने के बाद राजस्व पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया है। मृतका का अंतिम संस्कार बृहस्पतिवार को स्थानीय श्मशान घाट में किया जाएगा। मृतका के परिजनों की ओर से राजस्व पुलिस में अब तक तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

राजस्व पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन अब तक मृतका के हत्यारों का सुराग नहीं लग सका है।
मालूम हो कि थात गांव में मंगलवार को 75 वर्षीय तुलसी देवी का शव घर के कमरे में मिला था। परिजनों ने तुलसी देवी की हत्या का आरोप लगाया है। राजस्व पुलिस ने बुधवार को रानीखेत में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। इसके बाद परिजन तुलसी देवी के शव को लेकर देर शाम घर पहुंचे।
इधर राजस्व उप निरीक्षक पंकज बिष्ट ने बताया कि मृतका के परिजनों की ओर से अब तक कोई तहरीर नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि तुलसी देवी की मौत के मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उधर पोस्टमार्टम करने वाले डॉ. संजीव गोस्वामी ने बताया कि मृतका तुलसी देवी के माथे पर गंभीर चोट लगी हुई थी और काफी रक्त स्त्राव हुआ है। माथे पर गंभीर चोट लगने से तुलसी देवी की मौत होने की संभावना है। जांच के लिए विसरा भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें