फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैदान से पहाड़ आने के बाद दूध नहीं दे रहीं गाय

Mon, 04 May 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा गाय महिला डेयरी योजना के तहत जिले की छह महिला किसानों ने डेयरी विकास विभाग के माध्यम से 40-40 हजार रुपए में दुधारू गाय खरीदीं। ये अभी तक दूध नहीं दे रही हैं, जिससे किसान खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। किसानों ने इस मामले में विभाग के उपनिदेशक से शिकायत की है।
विज्ञापन


कुलाऊं निवासी हीरा देवी, मोती सारी निवासी मुन्नी देवी, सैंज निवासी भगवती देवी, डंगोली निवासी हेमा देवी, बेदीबगड़ निवासी लछिमा देवी, बखरिया टाना निवासी रीता देवी ने गंगा गाय महिला डेयरी योजना के तहत दुधारू गाय खरीदी हैं। इसके लिए उन्होंने डेयरी विकास विभाग के माध्यम से बैंकों से 70 हजार रुपए का कर्ज लिया है। पहली किस्त के रूप में प्रत्येक किसान को 40 हजार रुपए मिले। 27 अप्रैल को डाक्टर गाय खरीदने के लिए उन्हें मुजफ्फरनगर ले गए। वहां एक व्यक्ति से संपर्क करके डाक्टर ने गायों की व्यवस्था की।

उन्हें बताया गया कि यह गाय एक दिन में 10 लीटर दूध देती हैं। विक्रेता ने भुगतान पाने के बाद स्वयं ही ट्रक की व्यवस्था करके गायों को घर तक भिजवाया। किसानों के अनुसार घर आने के बाद गाय मात्र एक-दो लीटर ही दूध दे रही हैं। चारा आदि भी सही ढंग से नहीं खा रही हैं और काफी कमजोर हो गई हैं। अब उन्हें लोन की राशि डूबने का खतरा सताने लगा है। उन्होंने उपनिदेशक से गायाें को वापस कराने और सभी राशि लौटाने की मांग की है। किसानों की शिकायत के बाद बाद डेयरी विभाग के पर्यवेक्षक कुलदीप सिंह आदि कर्मचारियों ने गांवों में जाकर गायों को देखा। कुलदीप ने कहा कि जलवायु, स्थान परिवर्तन के  प्रभाव से उबरने में गायाें को कुछ समय लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें