फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घोषणा के बाद भी पालिका अस्तित्व में न आने से रोष

Wed, 10 May 2017 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे अल्माेड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
 घोषणा के बावजूद रानीखेत को पालिका न बनाने से लोगों में रोष है। उन्होंने कहा कि घोषणा के बाद  राज्य सरकार की तरफ से प्रस्ताव केंद्र को नहीं गया है। छावनी सभासदों और व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा को ज्ञापन सौंपकर इस संबंध में सार्थक कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन


मालूम हो कि छावनी परिषद के जटिल प्रावधानों के चलते नागरिकों को छोटे-छोटे कार्य कराने में भी भारी मशक्कत करनी पड़ती है, इसीलिए रानीखेत की सिविल एरिया को लंबे समय से नगरपालिका बनाने की मांग उठ रही है। दो साल पूर्व तत्कालीन राज्य सरकार ने रानीखेत के सिविल एरिया और चिलियानौला को मिलाकर नगर पालिका बनाने की घोषणा की थी, चिलियानौला को नगर पालिका का दर्जा दे दिया गया है, लेकिन रानीखेत कैंट के सिविल एरिया का प्रस्ताव आज तक केंद्र सरकार को नहीं गया है।

इधर छावनी उपाध्यक्ष मोहन नेगी के नेतृत्व में केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा से मिले शिष्टमंडल ने कहा कि रानीखेत सिविल एरिया को चिलियानौला में शामिल किया जाना है। शिष्टमंडल ने शीघ्र इस संबंध में सार्थक कार्रवाई की मांग की। इधर, मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि नगरपालिका अस्तित्व में आए इसके लिए सार्थक प्रयास किए जाएंगे। शिष्टमंडल में सभासद संजय पंत, विनोद चंद्र, उमेश पाठक, व्यापारिक प्रतिनिधि मनोज अग्रवाल और हर्ष पंत शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें