फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशकों बाद भी जैंती में सार्वजनिक शौचालय नहीं बना 

Sun, 01 Jan 2017 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, जैंती (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
आजादी के कई सालों बाद भी जिले का जैंती कस्बा तमाम समस्याओं से जूझ रहा है। जैंती कस्बे में आजादी के दशकों बाद भी सार्वजनिक शौचालय नहीं बन सका है। कस्बे में लोगों की काफी भीड़ रहती है लेकिन शौचालय नहीं होने के कारण पर्यटकों, राहगीरों और यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। 

अल्मोड़ा जिले का जैंती कस्बा सालम क्षेत्र का मुख्य केंद्र बिंदु है। आवागमन की दृष्टि से भी यह प्रमुख स्थल है। जैंती से हिमालय का मनोहारी दृश्य दिखाई देता है। इस कारण यह पर्यटकों का भी पसंदीदा स्थल है। कस्बे में हमेशा चहल पहल बनी रहती है, इसके बावजूद भी यह कस्बा आज भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित है। आजादी के कई सालों बाद भी जैंती कस्बे में कोई सार्वजनिक शौचालय नहीं बन सका है। शौचालय नहीं होने के कारण पर्यटकों और यात्रियों को भारी परेशानियों से जूझना पड़ता है। खासकर महिला यात्रियों को काफी परेशानी होती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आजादी की लड़ाई में सालम का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। देश को आजाद कराने लिए जैंती तहसील के स्व. नर सिंह धानक, टीका सिंह कन्याल ने अपना बलिदान तक दे दिया। आजादी के कई दशक गुजर जाने के बाद भी कस्बा समस्याओं से जूझ रहा है। जैंती के प्रधान राजेंद्र प्रसाद जोशी ने कहा कि कई बार मांग के बावजूद सार्वजनिक शौचालय का निर्माण नहीं हो सका है। उन्होंने कस्बे में शीघ्र शौचालय बनाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें