फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर कब तक बंद रहेगा बेस अस्पताल का जन औषधि केंद्र

विज्ञापन
अल्मोड़ा के बेस अस्पताल में बंद पड़ा जन औषधि केंद्र। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर के बेस अस्पताल स्थित प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र में एक साल से ताला लटका है। इससे बेस अस्पताल में आने वाले मरीज बाजार से महंगी दवा खरीदने को मजबूर हैं। खासकर गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले मरीजों को काफी दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

बेस अस्पताल में ओपीडी शुरू होने के बाद यहां नगर समेत जिले के सुदूरवर्ती ग्रामीण इलाकों के मरीज आने लगे हैं। मरीजों को सस्ती दवा मिल सके इसके लिए बेस अस्पताल में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खोेला गया था लेकिन पिछले एक साल से जन औषधि केंद्र बंद पड़ा है। मरीजों ने जन औषधि केंद्र को जल्द खोलने की मांग की है।
जन औषधि केंद्र का मरीजों को कोई लाभ नहीं मिल रहा है। डॉक्टर बाजार की दवाएं लिख रहे हैं। जबकि बाजार की दवा काफी महंगी है। जन औषधि केंद्र को खुलवाकर सस्ती दवाएं उपलब्ध कराई जाएं। - रवि रावत, दुगालखोला
विज्ञापन

जन औषधि केंद्र बंद होने से काफी दिक्कतें हो रही हैं। माता पिता की दवा बेस अस्पताल के जन औषधि केंद्र से ही लेता था लेकिन अब दिक्कतें हो रही हैं। महंगे दामों में दवा खरीदने को मजबूर हैं। - मुकेश तिवारी, मल्ला जोशीखोला
जन औषधि केंद्र में दवाएं सस्ती मिलने से मरीजों को इसका लाभ मिलता है लेकिन बेस अस्पताल का जन औषधि केंद्र लंबे समय से बंद होने से काफी दिक्कत आ रही है। केंद्र को जल्द से जल्द चालू किया जाए। - नरेंद्र सिंह बिष्ट, ढौरा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें