फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबी प्रतीक्षा के बाद बेस अस्पताल में डायलिसिस सेवा शुरू

Thu, 03 Jan 2019 10:24 PM IST
Almora desk अमर उजाला ब्यूरो         अल्मोड़ा।
विज्ञापन
बेस में डायलिसिस मशीन के शुभारंभ पर विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, कुमाऊं आयुक्त आदि। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लंलंबी प्रतीक्षा के बाद आखिरकार बेस अस्पताल में रोगियों के लिए डायलिसिस की सुविधा शुरू हो ही गई। विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान और मंडलायुक्त और सचिव मुख्यमंत्री अजय रौतेला ने संयुक्त रूप से डायलिसिस सेवा का शुभारंभ किया। विधानसभा उपाध्यक्ष ने कहा कि जनता की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए प्राथमिकता के आधार इस मशीन का संचालन शुरू कराया गया है। उन्होंने कहा कि मशीन लग जाने के बाद अब अल्मोड़ा के अलावा बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चंपावत के मरीजों को इसका लाभ मिलेगा।    

विज्ञापन

 
मंडलायुक्त और सचिव मुख्यमंत्री राजीव रौतेला ने जिलाधिकारी को लोगों को किसी भी तरह की कठिनाई ना हो इसका ध्यान रखने को कहा। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक बेस को अस्पताल में आने वाले मरीजों को किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो इसके लिए आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही अस्पताल में सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान रखने और निष्प्रोज्य सामान की नीलामी के निर्देश दिए।

इस दौरान रौतेला ने वहां मौजूद ग्रामीणों की समस्या भी सुनी। उन्होंने जिलाधिकारी और सीएमओ को जिले में आयुष्मान योजना के प्रथम चरण में पूरी सतर्कता बरतने और अधिकाधिक लोगों को योजना का लाभ दिलाने को कहा। जिलाधिकारी नितिन भदौरिया ने बताया कि डायलिसिस मशीन के संचालन के लिए एक फिजीशियन, एक चिकित्साधिकारी, टेक्नीशियन और दो नर्सों की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने जिला प्रशासन की तत्परता पर खुशी जताई।  इस अवसर पर सहकारी बैंक अध्यक्ष ललित लटवाल, सीडीओ मयूर दीक्षित, एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा, एडीएम केएस टोलिया, सीएमओ डा. विनीता शाह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सविता हंयाकी, एसडीएम विवेक राय, अवधेश कुमार सिंह, राहुल शाह, पीएमएस एचसी गड़कोटी, रवि रौतेला आदि मौजूद थे।        

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें