फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन पर्ची ओपीडी सिस्टम से मरीजों की जांच प्रभावित

Thu, 27 Jul 2017 10:54 PM IST
अल्मोड़ा़,अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जिला अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे मरीज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 इन दिनों जिले के सभी अस्पतालों में डाक्टरों को मरीजों की जांच के अलावा मरीज से संबंधित बीमारी, आधार नंबर, फोन नंबर, वजन समेत बीमारियों के विवरण से संबंधित विवरण तीन पर्चियों में भरना पड़ रहा है। इस प्रक्रिया में एक मरीज को देखने में डाक्टर का 15 से 20 मिनट का समय बरबाद हो रहा है। 
विज्ञापन


  जिले के सभी अस्पतालों में बीते 23 जुलाई से दवाइयाें और बीमारियों से संबंधी विवरण को तीन प्रचियों में भरा जा रहा है। जिसमें एक पर्ची मरीज के पास जबकि बाकी फार्मसिस्ट और डाक्टर के पास रहेगी। इस प्रकिया को शुरू हुए अभी हफ्ता भर भी नहीं हुआ है लेकिन मरीजों के साथ साथ डाक्टरों को भी इस सिस्टम से काफी परेशानी से गुजरना पड़ रहा है। जो डाक्टर प्रतिदिन 40-50 मरीज देखता था वह अब सीमित रूप में 20 से 30 मरीज ही देख रहा है। क्योंकि डाक्टरों को अब प्रत्येक मरीज को देखने के साथ ही तीन प्रतियों वाली ओपीडी स्लिप को भी भरना पड़ रहा है।

जिसमें मरीज की बीमारी, उसका आधार और फोन नंबर के अलावा वजन और अन्य विवरण भरना आवश्यक है। डाक्टर के कमरे के बाहर लगी लंबी लाइन में खड़े कई मरीज काफी इंतजार करने के बाद बैरंग लौट रहे हैं। यही हाल महिला अस्पताल का भी है। यहां करीब सौ से अधिक मरीजों की ओपीडी होती है, लेकिन डाक्टरों का अधिकांश समय पर्ची भरने में बीत रहा है और कई मरीज नंबर नहीं आने के कारण निराश लौट रहे हैं।
विज्ञापन


मरीजों का कहना है कि इन दिनों उन्हें अपनी बारी के लिए ज्यादा इंतजार करना पड़ रहा है।  नाम नहीं छापने की शर्त पर डाक्टरों का कहना है कि अगर मरीज से संबंधित डिटेल उनके पास भर के आ जाए तो समय की बचत होगी और सभी मरीजों को भी देखा जा सकेगा। इधर जिला अस्पताल के सीएमएस डा. प्रकाश वर्मा ने बताया कि नई नीति केंद्र स्तर से लागू है। डाक्टरों को नए नियमानुसार ही कार्य करने के लिए निर्देशित किया गया है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें