फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वीकृत सड़कों का निर्माण शीघ्र पूरा होगा : रावत

Sat, 03 Sep 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मानिला (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
सीएम के सलाहकार का स्वागत किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मानिला (अल्मोड़ा)। मुख्यमंत्री के औद्योगिक सलाहकार और पूर्व विधायक रणजीत रावत ने कहा है कि विकासखंड की सभी स्वीकृत सड़कों का निर्माण शीघ्र पूरा कराया जाएगा। ताकि दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सड़कों का लाभ मिल सके। 
विज्ञापन


रावत ने क्वैरला में कांग्रेस द्वारा आयोजित सभा को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि विभिन्न कारणों से अटकी क्षेत्र की सड़कों के बारे में शीघ्र मुख्यमंत्री हरीश रावत से वार्ता करके निर्माण शीघ्र शुरूकरने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने चमखला से रणकुना, मानिला से चौना, बेसरबगड़ से श्रीनगर, बिजकोली से नैलवालपाली और मजगांव तक भी सड़कें मंजूर करके कार्य शुरूकराने का आश्वासन दिया। रावत ने जीआईसी नैलवालपाली, जीआईसी मानिला, जीआईसी देवायल के जीर्ण भवनों को भी शीघ्र दुरुस्त करने की बात कही।
विज्ञापन


रावत ने क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र जीना पर उनके द्वारा कराए गए कार्यों का झूठा श्रेय लेने का आरोप लगाया। उन्होंने सल्ट में माइनिंग इंजीनियरिंग कॉलेज और मरचूला कूपी में पीतल नगरी के निर्माण को सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए जिला पंचायत उपाध्यक्ष शिवेंद्र रावत ने रणजीत रावत द्वारा क्षेत्र में कराए जा रहे कार्यों के लिए आभार जताया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता न्याय पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट ने की। इस दौरान युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम रावत, ब्लॉक प्रमुख मुन्नी देवी, ज्येष्ठ उप प्रमुख कुंदन बिष्ट, प्रहलाद रावत, देवकी रावत, महेंद्र रावत, गोपाल रावत, सोबन सिंह बोरा, राजेंद्र रावत, एनडी पंत, आनंद सिंह, रमेश सिंह भंडारी, जोधा सिंह, मनमोहन बंगारी आदि थे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें