फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलों को कैरियर के रूप में अपनाएं खिलाड़ी

विज्ञापन
ताइक्वांडो प्रशिक्षण के समापन पर अतिथियों के साथ खिलाड़ी। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। हिलटॉप इंरनेशनल एकेडमी चगेठी में अनुसूचित जाति के चयनित 50 बालक और बालिकाओं के पंद्रह दिवसीय ताइक्वांडो प्रशिक्षण का समापन हो गया है। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम भी पेश किए। प्रतिभागियों ने ताइक्वांडो की विभिन्न गतिविधियों का भी प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि ऐसे शिविरों से क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। आयोजक और प्रशिक्षक हरीश चौहान ने युवाओं से नशे से दूर रहकर खेलों को करियर के रूप में अपनाने की अपील की। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन और खेल विभाग की ओर से स्पेशल कंपोनेंट के अंतर्गत यह शिविर आयोजित किया गया था। प्रतिभागियों को ट्रैक सूट भी प्रदान किए गए।
समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बाराकोट के प्रधान हेम जोशी, विशिष्ट अतिथि राजस्व उप निरीक्षक चंद्र सिंह राठौर, मुकेश लखेड़ा, विनोद, महिला प्रशिक्षक तुलसी चौहान, बीडीसी सदस्य गोधन राम, पूर्व बीडीसी सदस्य प्रकाश चौहान, रूप सिंह, मदन सिंह, लछमन सिंह, प्रधानाचार्य सुरेश कुमार, ग्राम प्रधान सुरेंद्र चौहान, कृष्ण सनवाल, दीवान राणा, मोहन सिंह, रमेश राम, धनी राम, लक्ष्मण गैड़ा, हेमा चौहान, सुभाष कोहली, लीलाधर पांडेय, उमेद चौहान, परमानंद पांडे, गंगा सिंह आदि मौजूद थे। संचालन उप प्रबंधक गोपाल सिंह चौहान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें