अल्मोड़ा। लॉकडाउन में जिले के सरकारी स्कूलों के बच्चों का भी ऑनलाइन शिक्षण शुरू हो गया है। प्रत्येक विषय की प्रथम अध्याय से पाठ्य योजना और वीडियो शिक्षण तैयार कर बच्चों को व्हाट्स एप ग्रुप में भेजी जा रही है।
डीएम के निर्देश पर शिक्षा विभाग द्वारा चयनित शिक्षकों के माध्यम से कक्षा एक से 12वीं तक के बच्चों के लिए प्रथम अध्याय से शिक्षण योजना और वीडियो शिक्षण तैयार की जा रही है। कक्षावार शिक्षण सामग्री तैयार कर सीईओ को भेजी जा रही है। सीईओ एचबी चंद ने बताया कि शिक्षण सामग्री बीईओ के माध्यम से स्कूलों को भेजी गई है। स्कूलों के शिक्षक अपनी कक्षाओं के छात्र-छात्राओं के व्हाट्सएप ग्रुप में इसे भेज रहे हैं। छात्र-छात्राओं की शंकाओं का समाधान भी कर रहे हैं। अधिकतर सरकारी स्कूलों में गरीब परिवारों के बच्चे पढ़ रहे हैं। सभी के पास एंड्रायड मोबाइल फोन होना संभव नहीं है। इंटरनेट भी कई जगह नहीं चलता। इस कारण ऐसे गरीब परिवारों के बच्चों का ऑनलाइन शिक्षण से वंचित रहना पड़ रहा है। इसे विभाग के अधिकारी और शिक्षक भी स्वीकार कर रहे हैं।