फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआईसी में प्रवेश के लिए पंजीकरण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। लॉकडाउन में सरकारी स्कूलों में भी प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सीईओ एचबी चंद ने बताया कि सभी विद्यालयों के प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं। यदि कोई बच्चा दूसरे स्कूल में प्रवेश लेता है तो उसे प्रवेश लेने वाले विद्यालय के शिक्षक को नाम, पता, कक्षा, किस स्कूल से वह आ रहा है, इसकी जानकारी फोन से देनी होगी। शिक्षक इसे पंजीकरण पंजिका में दर्ज करेंगे। लॉकडाउन समाप्त होने पर स्कूल खुलने पर सभी बच्चों को विधिवत प्रवेश मिलेगा। तभी उन्हें आवश्यक प्रमाण पत्र जमा भी करने होंगे। वहीं जीआईसी अल्मोड़ा में प्रवेश के लिए पंजीकरण शुरू हो गए हैं। प्रधानाचार्य सुरेंद्र चंद्र पाठक ने बताया कि अभिभावक बच्चों के पंजीकरण के लिए विद्यालय के शिक्षक जगदीश चंद्र पांडे, राजेंद्र कनवाल, हेमलता पंत, मीना वर्मा, हरीश भट्ट, जनक जोशी, आशुतोष साह से फोन पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें