फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडा के ग्रामीणों ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन

Tue, 03 Nov 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत डीडा के नानीसार तोक की भूमि हिमांशु एजुकेशनल सोसाइटी को आवंटित करने का क्षेत्र के ग्रामीणों ने विरोध किया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि फर्जी अनापत्ति पत्र के माध्यम से गोचर-पनघट, वन पंचायत और नाप भूमि खुर्द-बुर्द कर सोसाइटी को दे दी गई है।
विज्ञापन


उन्होंने फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले राजस्व विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और सोसाइटी के लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग को लेकर एडीएम को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि अनापत्ति प्रमाण पत्र में ग्रामीणों के फर्जी हस्ताक्षर बनाए गए हैं।

इस दस्तावेज को आधार बनाकर गांव की भूमि खुर्द-बुर्द की गई है और फर्जी दस्तावेज तैयार करने में राजस्व विभाग के कार्मिक भी शामिल हैं। इसकी सूचना 14 अक्तूबर को एसडीएम रानीखेत और 17 अक्तूबर को पटवारी डीडा को भी दी गई थी, लेकिन आज तक दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया है कि 25 सितंबर को सोसाइटी ने जेसीबी मशीन और मजदूर लगाकर बांज, बुरांश, काफड़ के पेड़ों को नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने डीएम से मामले की निष्पक्ष जांच करने, अतिक्रमण खाली कराने और कथित फर्जी दस्तावेज तैयार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी के अलावा राजेंद्र सिंह, शेर सिंह राना, आनंद सिंह राणा, हयात सिंह, देवेंद्र सिंह, विनोद सिंह, विनोद सिंह, जीवन, हरीश आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें