फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षित बेरोजगारों ने शिक्षा मंत्री नैथानी का पुतला फूंका

Sat, 30 Jul 2016 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
मंत्री की पुतला फूंकते बेरोजगार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 बीपीएड, एमपीएड प्रशिक्षित बेरोजगारों ने शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी पर तानाशाही का रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए शनिवार को चौघानपाटा में शिक्षा मंत्री का पुतला जलाया। उन्होंने नारेबाजी कर विरोध जताया। 
विज्ञापन


इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि नियुक्ति की  मांग को लेकर प्रशिक्षित बेरोजगार लंबे समय से संघर्षरत हैं, लेकिन सरकार  उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं ले रही है। उन्होंने कहा कि नियुक्ति नहीं  मिलने के कारण युवाओं का भविष्य अंधकार में है। उन्होंने कहा कि मांगों को लेकर जब वह शिक्षा मंत्री से मिले तो उनका रुख नकारात्मक रहा।  उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा मंत्री ने प्रशिक्षितों  से यहां तक कह दिया कि जो करना है कर लो मैं तुम्हारा काम नहीं करुंगा। उन्होंने कहा कि  शिक्षा मंत्री के इस तरह के रवैये से प्रशिक्षितों में आक्रोश है। 

उन्होंने  कहा कि बीपीएड प्रशिक्षितों को गुपचुप तरीके से आउट सोर्सिंग से रखने की  सुगबुगाहट चल रही है। जिसका संगठन विरोध करेगा। उन्होंने कहा कि जब तक  प्रशिक्षितों को नियुक्ति नहीं मिलेगी संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि  पूर्व में मुख्यमंत्री ने भी सात हजार पदों में नियुक्ति की घोषणा की थी, लेकिन अब तक यह पूरी नहीं हुई है। पुतला फूंकने वालों में हरीश भोज, मदन  नेगी, अनिल कपूर, राजेंद्र रौतेला, लक्की वर्मा, मीनाक्षी भाकुनी, नवीन  चंद्र, मुकुल सारकी, अमित कुमार, हेम जोशी, यशोधरा जोशी, अनिल शर्मा, जगदीश  गोस्वामी, रिहान अंसारी, राजेंद्र राणा, नीमा जोशी, नूतन बिष्ट, हरीश  गोस्वामी, हरेंद्र, हंसा पांडे, रमा रौतेला आदि शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें