फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना में जीप चालक की मौत, एक घायल

Sat, 30 Jul 2016 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 स्याल्दे तहसील के अंतर्गत किचार के समीप मार्शल जीप करीब 150 फीट गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में जीप चालक की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। 
जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह तुराचैरा से बांजखेत की तरफ आ रही मार्शल जीप संख्या यूए 01-4508 बवाड़ी किचार के निकट अनियंत्रित होकर 150 फुट गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्घटना में जीप चालक राजेन्द्र सिंह थापा (35) पुत्र चन्द्र बहादुर थापा निवासी ग्राम पाकुड़ा ( अल्मोड़ा) की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि राकेश सिंह निवासी सुतनिया (विनोली ) गंभीर घायल हो गया। ग्रामीणों ने घायल को खाई से निकालकर स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों ने उसे रानीखेत भेज दिया। घटना की जानकारी मिलने पर तहसीलदार दीवान सिंह बिष्ट मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उनके साथ कानूनगो नरेंद्र सिंह बिष्ट, राजस्व उपनिरिक्षक नारायण सिंह करायत और धरम राम आदि भी मौजूद थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें