फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा की शटलर अदिति ने उबर कप में किया शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन
अल्मोड़ा की शटलर आदिति। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। थॉमस और उबर कप में अल्मोड़ा की युवा शटलर अदिति भट्ट ने शानदार प्रदर्शन किया है। उनके प्रदर्शन से भारतीय बैडमिंटन टीम ने पांच साल के बाद क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया है।
विज्ञापन

डेनमार्क में नौ से 17 अक्तूबर तक थॉमस और उबर कप का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में अल्मोड़ा की अदिति भट्ट ने एकल वर्ग में जबरदस्त प्रदर्शन किया। पहले मैच में भारत ने स्पेन को 3-2 से हराया। अदिति ने महिला एकल में स्पेन की अनिया सेटरेन को सीधे सेटों में 21-16 व 21-14 से शिकस्त दी। दूसरे मैच में भारत ने स्कॉटलैंड को 4-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। इस मैच में भी अदिती ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए स्कॉटलैंड की राचेल सुगदेन को आसानी से 21-14 व 21-8 से मात दी। क्वार्टर फाइनल में भारतीय टीम थाईलैंड से 5-0 से हारी। इसके बावजूद अदिती ने अपने एकल मैच में जबरदस्त संघर्ष किया। अदिती दुनिया की टॉप 13 खिलाड़ियों में शामिल बुसानन से 16 -21,21-18 व 15 -21 से तीन सेटों में हारी। इधर, उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ की अध्यक्ष डॉ. अलकनंदा अशोक, सचिव बीएस मनकोटी आदि ने अदिति और उनके कोच डीके सेन को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें