फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा कोतवाल और तीन चौकी प्रभारी लाइन हाजिर, कांस्टेबल क्लर्क निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कोरोनाकाल में महामारी अधिनियम के तहत की गई कानूनी कार्रवाई की रिपोर्ट समय पर उपलब्ध न कराने पर एसएसपी पंकज भट्ट ने कड़ा रुख अपनाया है।
विज्ञापन

उन्होंने अल्मोड़ा के कोतवाल और तीन चौकी प्रभारी लाइन हाजिर कर दिए हैं, जबकि कांस्टेबल क्लर्क (मुंशी) को निलंबित कर दिया। एसएसपी के आदेश पर इसकी जांच सीओ को सौंप दी गई है।
अल्मोड़ा कोतवाल हरेंद्र चौधरी, बेस पुलिस चौकी प्रभारी सौरभ भारती, धारानौला चौकी प्रभारी ओमप्रकाश नेगी और एनटीडी चौकी प्रभारी रजत कसाना को एसएसपी ने लाइन हाजिर किया है, जबकि अल्मोड़ा कोतवाली के ही कांस्टेबल क्लर्क धर्मेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी भट्ट ने बताया कि कोरोना संबंधी नियम तोड़ने पर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट रोज मांगी जाती है। कोतवाल और तीन चौकी प्रभारियों समेत कोतवाली में तैनात कांस्टेबल क्लर्क से की गई कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी जा रही थी, लेकिन शाम को रिपोर्ट देने में लापरवाही बरती गई। इसलिए चारों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। इनकी जांच रिपोर्ट सीओ को सौंपी गई है। वह जल्द से जल्द जांच कर रिपोर्ट देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें