फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विटामीन, जिंक, पैरासिटामोल दवाओं की बिक्री कई गुना बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कोविड संक्रमण के बीच विटामिन-सी समेत कई दवाओं और ऑक्सीमीटर, नेबुलाइजर उपकरणों की खपत लगातार बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

सरकार और विशेषज्ञ डॉक्टरों की ओर से कुछ दवाओं के सेवन को लेकर दिए जा रहे परामर्श से भी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने की दवाओं की बिक्री 40 से 50 फीसदी तक बढ़ी है, जबकि बाजारों में इनका स्टॉक कम होने लगा है।
वहीं सर्जिकल दस्ताने, सैनिटाइजर आदि की बिक्री में भी बढ़ोतरी हो रही है। वहीं स्टॉक कम होने से अब दिक्कतें भी बढ़ सकती हैं। कोरोना की दूसरी लहर लगातार विकराल रूप लेती जा रही है।
विज्ञापन

ऐसे में लोग संक्रमण को मात देने के लिए लोग कई दवाओं का उपयोग कर रहे हैं। बाजारों में विटामिन-सी, मल्टीविटामिन, जिंक, डॉक्सोसाइक्लीन, एजीथ्रोमाइसीन, पैरासिटामोल आदि दवाओं की खपत 15 से 20 गुना तक बढ़ गई है।
सामान्य स्थिति में एक डिब्बा 15 दिनों तक में बिकता था लेकिन इन दिनों एक ही दिन में कुछ दवाओं के पूरे डिब्बे बिक जा रहे हैं। कुछ दवाओं की आपूर्ति भी घट गई है।
नेबुलाइजर, सर्जिकल दस्ताने, ऑक्सीमीटर आदि उपकरणों की मांग भी निरंतर बढ़ती जा रही है। पल्स ऑक्सीमीटर के दाम दोगुना तक बढ़ चुके हैं। इस कारण कई मेडिकल स्टार संचालकों ने ऑक्सीमीटर की बिक्री बंद कर दी है।
विज्ञापन

इसके साथ लगातार बढ़ रही ऑक्सीमीटर की मांग के बीच स्टॉक भी समाप्त हो गया है। दवाओं की बिक्री बढ़ने के साथ ही बाहर से दवाओं की खेप भी कम पहुंच रही हैं।
खून को पतला करने वाले इंजेक्शन, सर्जिकल दस्ताने, नेबुलाइजर की कमी है। जिंक, विटामिन आदि दवाओं की खपत बढ़ गई है और स्टॉक कम हो गया है।
-बीएस मनकोटी, प्रदेश अध्यक्ष केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन उत्तराखंड।
विटामिन-सी, जिंक आदि दवाओं की खपत पहले से 20 गुना तक बढ़ी है। वहीं मूल्यों में वृद्धि और असमानता के कारण हम ऑक्सीमीटर नहीं मंगवा रहे हैं।
-वर्दान अग्रवाल, मेडिकल स्टोर संचालक।
पैरासिटामोल, विटामिन-सी आदि दवाओं की बिक्री तेजी से बढ़ रही है। पहले के सापेक्ष 40 से 50 प्रतिशत खपत बढ़ी है। स्टॉक भी कम होने लगा है।
-एलएम भट्ट, मेडिकल स्टोर संचालक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें