फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने युवक पर लगाया शोषण का आरोप

Wed, 12 Oct 2016 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
sexual assault
विज्ञापन
अल्मोड़ा। हवालबाग ब्लॉक निवासी महिला ने शहर के चीनाखान निवासी एक युवक पर शादी का झांसा देकर उसका चार साल तक शारीरिक, मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। विवाहिता ने इस बारे में महिला थाने में तहरीर दी है। विवाहिता का चार वर्ष का पुत्र भी है।
विज्ञापन


तहरीर में महिला ने कहा है कि 2006 में उसका विवाह रानीखेत निवासी युवक से हुआ था। उसका पति उसे मारता, पीटता और उत्पीड़न करता था। इसलिए वह पति से अलग रहने लगी। उसका चार साल का एक बेटा भी है। अगस्त 2012 में चीनाखान निवासी युवक उसे मिला और बहला-फुसलाकर कहनेे लगा कि वह उससे विवाह करना चाहता है और उसे खुश रखेगा।

युवक के झांसे में आकर वह बच्चे सहित उसके घर चली गई। दो दिन चीनाखान रहने के बाद युवक उसे हल्द्वानी ले गया और साथ रहने लगे। हल्द्वानी में उसने बच्चे का स्कूल में एडमिशन करवाया और साथ रहने लगे। महिला का आरोप है कि बहला-फुसलाकर युवक उसका चार साल तक शोषण करता रहा। कहने लगा कि ऐसे ही रहेंगे।
विज्ञापन


महिला के विरोध करने पर युवक उसके साथ मारपीट, गालीगलौज करने लगा। युवक के परिजनों ने इसे दोनों के बीच का मामला बताया। महिला का कहना है कि उसे अब घर से निकाल दिया है और हल्द्वानी में किराए का मकान भी छोड़ दिया है। महिला ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है। इधर महिला थाना पुलिस का कहना है कि जांच कर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें