फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर के दो फेरीवालों ने नाबालिग से की छेड़छाड़

Sun, 05 Jun 2016 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
छेड़छाड़ के आरोपी फेरी वाले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अल्मोड़ा। थाना क्षेत्र के अंतर्गत हवालबाग विकासखंड के एक गांव में दो फेरी वालों द्वारा नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है।  ग्रामीणों ने दोनों फेरी वालों को पकड़कर उनकी जमकर पिटाई की और उसके बाद उन्हें थाने ले आए। 
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव में जिले की सीमा से लगे मौना (नैनीताल) में किराए के मकान में रहने वाले दो फेरीवाले युवक मो. जुबेर (21) निवासी ग्राम किशनपुर थाना भोट रामपुर (उप्र) और मो. गुलफाम (22) पुत्र अकबर निवासी नगलिया थाना अजीमनगर रामपुर मोटर साइकिल लेकर पहुंचे थे।

यह दोनों युवक दरी और कंबल बेचने का व्यापार करते हैं। दिन में करीब एक बजे यह दोनों गांव में पहुंचे। आंगन में बैठी नाबालिग छात्रा से उन्होंने पानी मांगा। लड़की पानी लेने गई तो आरोप है कि यह दोनों भी कमरे के अंदर घुस गए। लड़की के शोर मचाने पर घर के भीतर मौजूद मां आई और शोर मचाया। इस पर यह दोनों युवक वहां से भाग निकले।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि कुछ देर बाद दोनों फेरीवाले फिर से गांव में आ गए। पीड़िता ने इन दोनों को पहचान लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों युवकों को पकड़ा और उनकी पिटाई की। ग्रामीण सायं के समय दोनों युवकों को थाने ले आए।पीड़िता के पिता ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अल्मोड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। कोतवाल पीएल वर्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों खिलाफ धारा 354, 7/8 पॉक्सो अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को सोमवार छह जून को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें