फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: खेल मैदान के लिए तालाब पाटने का आरोप

Fri, 10 Jul 2026 12:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। विकासखंड सोमेश्वर की ग्राम सभा रैत में निर्माणाधीन खेल मैदान को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। उनका आरोप है कि निर्माण स्थल पर पिछले चार-पांच दिनों से एक मृत मवेशी पड़ा है जिसे अब तक नहीं हटाया गया। इससे दुर्गंध फैलने के साथ स्वास्थ्य संबंधी खतरा भी पैदा हो गया है।
विज्ञापन

ग्रामीण नंदन सिंह राणा का कहना है कि जिस स्थान पर खेल मैदान बनाया जा रहा है, वहां करीब 50 वर्ष पुराना तालाब था जिसका उपयोग ग्रामीण और मवेशी करते थे। आरोप है कि निर्माण कार्य के दौरान तालाब को मलबा डालकर पाट दिया गया। वहीं हरीश सिंह राणा और सुंदर सिंह राणा ने निर्माण कार्य की स्वीकृति प्रक्रिया की जांच कराने तथा पर्यावरण और स्थानीय हितों का ध्यान रखने की मांग की है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मृत मवेशी को तत्काल हटाने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें