फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: दिव्यांग किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 24 Jul 2024 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धौलछीना(अल्माेड़ा)। भैंसियाछाना विकासखंड के एक गांव की किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला सामने आने के बाद आरोपी फरार हो गया था।
विज्ञापन

धौलछीना गांव की एक महिला ने तहरीर देकर बताया था कि 18 जुलाई को वह अपनी जेठानी के साथ नामकरण संस्कार में गई थी। गांव के अन्य लोग भी इसी कार्यक्रम में शामिल थे। उसकी 16 वर्षीय दिव्यांग बेटी घर पर अकेली थी। जब वह लौटी तो दरवाजा टूटा था और भीतर घुसकर गांव का ही एक युवक उसकी बेटी के साथ छेड़खानी कर रहा था। शोर मचाने पर वह मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी पर पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज उसकी खोजबीन शुरू की। बुधवार को पुलिस ने आरोपी को रेख की धार से गिरफ्तार किया। इधर, सीओ विमल प्रसाद ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें