फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा परिसर में अध्यक्ष पद पर एबीवीपी का कब्जा

Sat, 08 Sep 2018 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
विज्ञापन
एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में शपथ लेते नव निर्वाचित छात्रसंघ पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कुविवि एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में छात्रसंघ अध्यक्ष पद में एबीवीपी के राजन चंद्र जोशी ने एनएसयूआई के संदीप सिंह तड़ागी को 255 मतों से पराजित किया। पुष्कर सिंह बिष्ट उपाध्यक्ष, अंजलि बिष्ट छात्रा उपाध्यक्ष चुनीं गईं। कोषाध्यक्ष पद पर एकमात्र प्रत्याशी होने के कारण अभिषेक बनौला, आस्था पत्रिका के संपादक के लिए महेंद्र कुमार निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए।  
विज्ञापन


चुनाव अधिकारी प्रो. दया पंत ने नतीजों की घोषणा की। राजन को 1364 , संदीप सिंह तड़ागी को 1109 और तीसरे उम्मीदवार रोहित कुमार को 491 मत प्राप्त हुए। उपाध्यक्ष पद में पुष्कर सिंह बिष्ट ने प्रतिद्वंदी विनोद सिंह को 598 मतों से हराया। पुष्कर को 1719 और विनोद को 1121 मत प्राप्त हुए। छात्रा उपाध्यक्ष में अंजलि बिष्ट विजयी हुई। उन्होंने प्रतिद्वंदी सावित्री देवी को सबसे अधिक 1021 मतों से हराया। अंजलि को 1931 और सावित्री देवी को 910 मत प्राप्त हुए। सचिव में अक्षय कुमार टम्टा विजयी हुए। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंदी शंकर दत्त जोशी को 359 मतों से हराया। अक्षय को 1655 और शंकर को 1296 मत प्राप्त हुए। संयुक्त सचिव में चंदन बहुगुणा निर्वाचित हुए।

उन्होंने प्रतिद्वंदी ललित भंडारी को 881 मतों से हराया। चंदन को 1812, ललित को 931 मत प्राप्त हुए। इसके अलावा सांस्कृतिक सचिव पद पर पुनीत कुमार आर्या विजयी रहे। उन्होंने प्रतिद्वंदी शेखर सिंह सिजवाली को 685 मतों से हराया। पुनीत को 1798 और शेखर को 1113 मत मिले। विवि प्रतिनिधि पद पर अर्जुन कुमार ने ऋषभ को 927 मतों से हराया। अर्जुन को 1844 और ऋषभ को 917 मत प्राप्त हुए। वहीं विज्ञान संकाय में चेतन पंत 110 मतों से विजयी रहे। चेतन को 605 और प्रतिद्वंदी मोहित मनराल 495 मत मिले। मालूम हो छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष समेत सभी पदों के लिए 19 प्रत्याशी चुनाव मैदान में खड़े थे। इससे पूर्व सुबह दस से दोपहर दो बजे तक मतदान हुआ। उसके बाद मतों की गणना हुई। परिसर में 5550 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। बाद में चुनाव अधिकारी प्रो. दया पंत ने विजयी प्रत्याशियों को शपथ दिलाई। इस मौके पर परिसर निदेशक प्रो. आरएस पथनी, डीएसडब्यू प्रो.पीएस बिष्ट, कुलानुशासक डा. देवेंद्र बिष्ट, प्रो.शेखर जोशी, प्रो. इला साह आदि मौजूद थे। देर रात विजयी प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ विजयी जुलूस निकाले।   
विज्ञापन


चाक चौबंद रही पुलिस की व्यवस्था  
अल्मोड़ा। शुक्रवार को एसएसपी पी रेणुका देवी के सख्त रवैये के बाद छात्र संघ चुनाव के दिन परिसर में व्यवस्था चाक चौबंद रही। परिसर में पुलिस के अलावा क्यूआरटी और पीएससी के जवान लगाए गए थे। इस दौरान छात्रों में आपस में हल्की झड़प भी हुई। बाद में पुलिस ने हुड़दंग मचाने पहुंच छात्रों को मौके से खदेड़ दिया। पुलिस की सख्ती से चुनाव के दिन मालरोड में शांति बनी रही। मालरोड में भी पुलिस देर शाम तक व्यवस्था बनाए रखने में जुटी रही। एसडीएम विवेक राय, सीओ कमल राम ने भी परिसर में जाकर चुनाव व्यवस्थाएं देखी।    
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें