एससजे परिसर अल्मोड़ा में जेएनयू हिंसा मामले में वामपंथी संगठनों का पुतला फूंकते एबीवीपी कार्यक?
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने जेएनयू में वामपंथी संगठनों द्वारा परिषद के कार्यकर्ताओं से की गई मारपीट, हिंसा के विरोध में शनिवार को एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में वामपंथी संगठनों का पुतला फूंका। उन्होंने नारेबाजी कर विरोध जताया। इस मौके पर विभाग संगठन मंत्री प्रशांत गौड़ ने कहा की इस प्रकार की घटना बर्दाश्त नही की जाएगी। कहा कि हिंसा का नेतृत्व अध्यक्ष आयुषी घोष द्वारा किया जा रहा था।
छात्रसंघ अध्यक्ष दीपक उप्रेती ने कहा कि वामपंथी संगठन देश के अंदर अराजकता का माहौल बनाकर राष्ट्रविरोधी ताकतों को बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं। यही लोग लगातार जेएनयू के अंदर हिंसा फैलाकर परिषद कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट कर रहे हैं।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राजन चंद्र जोशी ने कहा कि वामपंथी संगठनों के द्वारा पूर्व नियोजित तरीके से विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं पर हमला किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि परिषद को बदनाम करने की साजिश रची गई है। पुतला फूंकने वालों में जिला संगठन मंत्री शिवम पांडे, ललित कनवाल, वरुण कपकोटी, कमल नेगी, आशीष जोशी, नवीन नैनवाल, ऋतिक पांडे, मनीष कनवाल, निशा बिष्ट, अनुनय पांडे, रेशमा पैनवाल, पूजा बिष्ट, हिमानी, दिशा बिष्ट, सचिन बनकोटी आदि शामिल थे।