फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युकां और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क में दिया धरना

विज्ञापन
गांधी पार्क अल्मोड़ा में धरना देते युकां और कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला मुख्यालय के अस्पतालों से बिना प्रतिस्थानी के डॉक्टरों के तबादले करने से युवा कांग्रेस कार्यकर्ता भी गुस्से हैं। युकां के बैनर तले कांग्रेस और युकां कार्यकर्ताओं ने शनिवार को गांधी पार्क में धरना दिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

वक्ताओं ने आरोप लगाया कि बिना प्रतिस्थानी के जिला, महिला और बेस अस्पताल से दो बाल रोग, महिला विशेषज्ञ, रेडियोलॉजिस्ट, निश्चेतक के तबादले कर दिए गए हैं। युकां जिलाध्यक्ष निर्मल रावत ने कहा कि भाजपा सरकार जनता के साथ धोखा कर रही है। सत्तारूढ़ दल के स्थानीय विधायक को सरकार के इस फैसले का विरोध करना चाहिए और डॉक्टरों की अस्पतालों में तैनाती करवानी चाहिए।
विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष धीरज गैलाकोटी ने डॉक्टरों के तबादलों को तुगलकी फरमान बताते हुए सरकार की निंदा की। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र डॉक्टरों की अस्पतालों में तैनाती नहीं हुई तो कांग्रेसजन आंदोलन को बाध्य होंगे। प्रदर्शन में हवालबाग ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र बोरा, पीसीसी सदस्य हर्ष कनवाल, तारा जोशी, राजीव कर्नाटक, हवालबाग के कनिष्ठ उप प्रमुख नरेंद्र कुमार, पुष्कर नगी, हेम तिवरी, मुकेश नेगी, हीरा बिष्ट, हिमांशु मेहरा, कुलदीप भंडारी, भावेश जोशी, संजीव कर्म्याल, मोहन देवली, सुनील सिंह, रोहित जोशी, राहुल गोस्वामी, संजू सिंह, बलवंत दानू, भोला जोशी, हिमांशु चंद्रा, ललित सतवाल, अमित बिष्ट, ललित कांडपाल, अमर बिष्ट, शुभम् जोशी, विपुल कार्की आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें