फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान टूटने से पूर्व ही मालागांव के तीनों परिवारों ने ले रखी है अन्यत्र शरण

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। तहसील क्षेत्र के तहत मालागांव में बुधवार रात तीन मकान क्षतिग्रस्त हो गए थे। मकान क्षतिग्रस्त होने से पूर्व इनमें से दो परिवार ने बारात घर और एक परिवार ने अपने बड़े भाई के यहां शरण ले रखी है।
विज्ञापन

माला गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद पुत्र चनी राम, दीपा देवी पत्नी गौरी राम और नरुली देवी पत्नी चनर राम के मकान जीर्णशीर्ण थे। राजस्व विभाग ने गत पांच जुलाई को इन तीनों परिवारों को मकान ऐहतियातन मकान खाली करने को कहा था। जिसके बाद सात जुलाई को राजेंद्र प्रसाद का परिवार अपने भाई के यहां शिफ्ट हो गया। जबकि दीपा देवी और नरुली देवी के परिवार ने गांव के बारात घर में शरण ले रखी है। बुधवार आठ जुलाई की रात इन तीनों के मकान बारिश से क्षतिग्रस्त हो गए। संयोग से उस समय घर पर कोई नहीं था। घटना की जानकारी मिलने पर नायब तहसीलदार निशा रानी, आरएसआई दीवान नाथ गोस्वामी ने मौका मुआयना किया। उन्होंने बताया कि क्षति का आकलन कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी गई है। गांव के प्रधान नीमा आर्या और प्रभावित परिवारों ने शासन-प्रशासन से आर्थिक सहायता देने की मांग की है। इधर ग्राम पंचायत क्वैराली में बारिश से दीवान राम पुत्र जसौद राम की गोशाला क्षतिग्रस्त हो गई है। गौशाला के मलबे में गाभिन गाय की दबकर मौत हो गई। जबकि दो मवेशियों को बचा लिया गया। राजस्व उप निरीक्षक प्रकाश सिंह भाकुनी, मनोज गोस्वामी, रविमोहन मोहन बिष्ट ने मौका मुआयना किया।
दिव्यांग दंपति लोक कलाकारों के कमरे के पीछे आया मलबा
अल्मोड़ा। लोक कलाकार महासंगठन ने डीएम नितिन भदौरिया को दिए ज्ञापन में कहा है कि धौलछीना में दिव्यांग लोक कलाकार संतराम और आनंदी देवी के कमरे के पीछे बरसात से मिट्टी भर गई है। जिस कारण कमरे के अंदर पानी आ रहा है। इससे दिव्यांग दंपति को दिक्कतें हो रही हैं। उन्होंने इसके लिए सुरक्षात्मक उपाय कर दिव्यांग दंपती को राहत देने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में महासंगठन के महासचिव गोपाल सिंह चम्याल, प्रवक्ता देवेंद्र भट्ट शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें