फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसबी सीमांत मुख्यालय ने ऐना गांव में रोपे एक हजार पौधे

विज्ञापन
ऐना गांव में पौधारोपण कार्यक्रम में भाग लेते एसएसबी के अधिकारी और ग्रामीण जनप्रतिनिधि। संवाद न् - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। यहां गनियाद्योली स्थित सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) सीमांत मुख्यालय की तरफ से तहसील के सुदूरवर्ती ऐना मुझोली वन क्षेत्र में एक हजार से अधिक पौधे रोपे गए। सीमांत मुख्यालय के आईजी एसएस चतुर्वेदी के नेतृत्व में रोपे गए आंवला, दाड़िम, तेजपात, बांज, बांस आदि प्रजातियों के पौधों के संरक्षण पर जोर दिया गया। मुझोली के बीडीसी सदस्य दीपक कन्नू शाह ने भी पौधों के संरक्षण के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया। डीआईजी मनमोहन कांडपाल, एके सिंह, द्वितीय कमान अधिकारी बृजपाल सिंह नेगी, उप कमांडेंट हितेंद्र पटियाल, भूमि संरक्षण वन प्रभाग के एसडीओ गणेश चंद्र त्रिपाठी, केएस साही, डीके जोशी, गोपाल सिंह बिष्ट, सरपंच ऐना मोहन सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें