फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भतरौंजखान और बाड़ेछीना में बनेंगे आधार कार्ड

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
विज्ञापन
अल्मोड़ा। भतरौंजखान और बाड़ेछीना के लोगों को अब आधार बनवाने या संशोधित करवाने के लिए मीलों की दूरी तय करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। डाक विभाग की ओर से भतरौंजखान और बाड़ेछीना डाकघरों में आधार सेवा केंद्र संचालित करने का कार्य अंतिम चरण में हैं।
विज्ञापन

जिन इलाकों में आधार सेवा केंद्र नहीं हैं, वहां डाक विभाग की ओर से ग्रामीणों को इसका लाभ पहुंचाने की कवायद की जा रही है। विभाग डाकघरों में सुविधाएं मुहैया करवा रहा है। अल्मोड़ा मंडल के करीब 20 डाकघरों में आधार केंद्र संचालित हो रहे हैं। इधर अब विभाग की ओर से भतरौंजखान और बाड़ेछीना डाकघरों में भी आधार केंद्र संचालित करने का कार्य अंतिम चरण पर हैं। भतरौंजखान में पिछले दिनों ही पूरी तैयारी हो चुकी हैं। वहीं बाड़ेछीना में भी केंद्र खोला जा रहा है। दोनों क्षेत्रों में केंद्र संचालित होने से लोगों को इसका लाभ मिलेगा।
जिले के करीब 20 डाकघरों में मिल रहीं सुविधाएं
अल्मोड़ा। मंडल के अंतर्गत बागेश्वर और अल्मोड़ा दोनों जिलों के सभी उप डाकघरों में आधार केंद्र खोलने की योजना बनाई गई है। मंडल में अल्मोड़ा और रानीखेत एक-एक प्रधान डाकघर है, जबकि बागेश्वर में मुख्य डाकघर है। इनके अलावा कुल 50 उप डाकघर हैं। सभी को मिलाकर मंडल में कुल 53 डाकघरों में केंद्र खोले जा सकते हैं। फिलहाल 34 केंद्रों को तैयार करने की योजना बनाई जा रही है, जिसमें से लगभग 20 केंद्रों में आधार सेवा संचालित की जा रही है।
विज्ञापन

भतरौंजखान और बाड़ेछीना में आधार सेवा संचालित करने का कार्य अंतिम चरण में हैं। दोनों केंद्रों में दो से तीन दिनों के भीतर सेवाएं शुरू होने की उम्मीद है। अन्य स्थानों के लिए भी योजना बनाई जाएगी। - जगत सिंह बिष्ट, डाक अधीक्षक अल्मोड़ा मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें