अल्मोड़ा। आधार कार्ड बनने के बाद उसे अपग्रेड नहीं कर सके जिले के पांच से 17 वर्ष के बालक-बालिकाओं का अब निशुल्क आधार अपग्रेड होगा। डाक विभाग अल्मोड़ा मंडल के 25 आधार केंद्रों में अपग्रेडेशन कार्य कर उनके आधार अपग्रेड करेगा। जिले में बड़ी संख्या में ऐसे बच्चे हैं जिन्होंने आधार बनवाने के बाद उसे अब तक अपडेट नहीं कराया है। इससे उन्हें कई बार उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। डाक विभाग कि ओर से बच्चों को डिजिटल पहचान से जोड़ने के लिए उनके फिंगर प्रिंट, आंख की पुतली और चेहरे का डाटा अपग्रेड किया जाएगा ताकि उन्हें स्कूलों में प्रवेश, छात्रवृत्ति पाने में दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
अपग्रेडेशन के 125 रुपये चुका रहे थे
अब तक अभिभावकों को अपने बच्चों के पहली बार आधार कार्ड अपग्रेड करने के लिए 125 रुपये खर्च करने पड़ रहे थे लेकिन डाक विभाग अब निशुल्क यह सुविधा देगा। इससे अभिभावकों की जेब पर पड़ रहा भार कम होगा।