फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: मायालगांव में युवती पर हिंसक वन्यजीव का हमला, गंभीर घायल

Thu, 06 Aug 2026 11:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन
अल्मोड़ा। स्याल्दे क्षेत्र के जौरासी वन रेंज अंतर्गत मायालगांव में बृहस्पतिवार शाम एक युवती पर अज्ञात हिंसक वन्यजीव ने हमला कर दिया। हमले में घायल युवती का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देघाट में उपचार चल रहा है। घटना के बाद वन विभाग ने क्षेत्र में ट्रैप कैमरे और पिंजरा लगाने के साथ ही गश्त बढ़ा दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार शाम करीब 6:30 बजे जौरासी वन क्षेत्र के तामाढौंन अनुभाग अंतर्गत मायालगांव निवासी सुनीता (पुत्री हर्ष सिंह) पर किसी अज्ञात हिंसक वन्यजीव ने हमला कर दिया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अनुभाग अधिकारी चंद्रशेखर त्रिपाठी, बीट अधिकारी पंकज सिंह बिष्ट, वन बीट अधिकारी किशोर कुमार आर्या और बलवीर सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और घायल युवती को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देघाट पहुंचाया।

प्राथमिक चिकित्सीय जांच में युवती के शरीर पर किसी हिंसक वन्यजीव के हमले के निशान पाए गए हैं। चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार किया गया। हालत गंभीर होने के चलते उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
विज्ञापन


रेंजर उमेश पांडे ने बताया कि हमलावर वन्यजीव की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास ट्रैप कैमरे लगाए जा रहे हैं और पिंजरा भी स्थापित किया जा रहा है। साथ ही क्षेत्र में लगातार सघन गश्त की जा रही है। विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने और अकेले जंगल या सुनसान क्षेत्रों में न जाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें