फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: एनएच पर कार्यरत श्रमिक की संदिग्ध हालात में मौत

Thu, 18 Sep 2025 11:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
काफलीगैर (बागेश्वर)। बागेश्वर-ताकुला एनएच पर कार्यरत एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

झिरौली थाने के थानाध्यक्ष मनवर सिंह ने बताया कि सोनू कुमार (34) पुत्र कृष्णन निवासी सहारनपुर, उत्तर प्रदेश एनएच पर चल रहे चौड़ीकरण के कार्य में श्रमिक था। प्रोजेक्ट मैनेजर उमंग वर्मा के अनुसार रोजाना की तरह बुधवार रात भी वह खाना खाने के बाद अपने चचेरे भाइयों और अन्य साथियों के साथ सोने चला गया था।
सुबह जब वह देर तक नहीं उठा तो साथी उसे उठाने गए। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मैनेजर के सूचना देने के बाद पुलिस मौके पर गई और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथमदृष्टया युवक की मौत नेचुरल लग रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सही कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें