फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK News: दोस्ती कर युवती का अश्लील वीडियो किया वायरल, पीड़िता ने क्षेत्र के ही एक युवक पर लगाया आरोप; केस दर्ज

Thu, 18 Sep 2025 05:03 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा

सार

सोमेश्वर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का अश्लील वीडियो वायरल हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का अश्लील वीडियो वायरल हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली पुलिस के अनुसार पीड़िता ने दी तहरीर में कहा कि उसकी दो साल पहले क्षेत्र के ही हरीश नयाल के साथ दोस्ती हुई। एक सितंबर 2025 को वह नौकरी करने रुद्रपुर चलाया गया। दो दिन बाद हमारी बात कभी मैसेंजर तो कभी व्हाट्सएप से होती रही।

तीन सितंबर की रात हरीश ने उसे अपना अश्लील वीडियो बनाकर भेजने के लिए कहा। उसकी बातों में आकर उसने उसे वीडियो बनाकर भेज दिया। इसके बाद दोनों की कई दिनों तक बात होती रही।

14 सितंबर को हरीश नयाल का फोन आया और उसने बताया कि तुम्हारी न्यूड फोटो गांव में वायरल हो रही है। जब उससे पूछा तो उसने बताया कि उसे कोई जानकारी नहीं है। 17 सितंबर को गांव वालों के माध्यम से पता चला कि मेरे न्यूड फोटो, वीडियो वायरल हो रही है। युवती का कहना है कि हरीश नयाल ने ही उसकी वीडियो वायरल की है।

 

न्यूड वीडियो वायरल करने वाले मामले में युवती की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - देवेंद्र पींचा, एसएसपी, अल्मोड़ा

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें