फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: प्राचीन नौले की जीर्णोद्धार का कार्य शुरू

Thu, 25 Sep 2025 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा

सार

सोमेश्वर (अल्मोड़ा) के सूपाकोट ग्राम पंचायत में अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त प्राचीन नौले की मरम्मत एक साल बाद शुरू हुई है। अधिकारियों ने जल्द कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। देरी से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। एक साल पूर्व अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त हुए ग्राम पंचायत सूपाकोट के प्राचीन नौले की मरम्मत और गधेरे की निकासी का कार्य शुरू हो गया है। खंड विकास अधिकारी खजान चंद्र जोशी ने कार्यदायी संस्था को शीघ्र कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं। सेवानिवृत्त सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी रमेश चंद्र पांडे ने कहा कि समय रहते समझौते के अनुरूप कार्य हो गया होता तो बरसात में गधेरे का पानी आसपास के घरों में नहीं घुसता। इस मौके पर एडीओ पंचायत एचएस कुबार्वी, वीडीओ बीएम गोस्वामी, अमित कुमार, वीपीडीओ गौरव पांडे, नरेंद्र बोरा, जेई पंचायत नमन बलोदी, जेई मनरेगा करन लोहनी, डीपीओ धीरज बेढी आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें