फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अल्मोड़ा में महिला बनेगी जिपं अध्यक्ष

Sat, 02 Aug 2025 12:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। उत्तराखंड के 12 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष पदों के लिए अनंतिम आरक्षण की सूची जारी कर दी गई है। इस सूची के अनुसार अल्मोड़ा में जिला पंचायत अध्यक्ष का पद महिला के लिए आरक्षित किया गया है। अनंतिम आरक्षण सूची जारी होने के बाद अल्मोड़ा में जिला पंचायत अध्यक्ष बनने का सपना देख रहे बड़े महारथियों को झटका लगा है।
विज्ञापन

भाजपा से अल्मोड़ा में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के सबसे प्रबल दावेदार भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल माने जा रहे थे। वर्ष 2019 के चुनाव में वह मात्र एक वोट से हारे थे। उन्होंने इस पंचायत चुनाव में सनरियाकोट सीट से जीत दर्ज की थी। डीडी जिला पंचायत सीट से विजेता दीपक प्रभाकर, छानील्वेशाल से विजेता भुवन जोशी सहित कई अन्य दावेदार जिला पंचायत अध्यक्ष पद की तैयारियों में जुटे हुए थे। महिला के लिए सीट आरक्षित होने के बाद सुनौली से चंपा आर्या, खत्याड़ी सीट से विजेता ममता कनवाल सहित कई अन्य प्रत्याशी जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। कांग्रेस से जिला पंचायत अध्यक्ष बनने का सपना देख रहे कई दावेदारों की उम्मीदों को तगड़ा झटका लगा है।
महिला के लिए सीट आरक्षित होने के बाद पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद कुंजवाल की बहू खांकर सीट से प्रचंड जीत दर्ज करने वाली सुनीता कुंजवाल प्रबल दावेदार मानी जा रही है। अनंतिम आरक्षण जारी होने के बाद दोनों ही दलों ने निर्दलीयों को मनाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

भाजपा-कांग्रेस में बैठकों का दौर शुरू
अल्मोड़ा। जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए अनंतिम आरक्षण जारी होने के बाद दोनों दलों में बैठकों का दौर शुरू हो गया है। दोनों दलों के सामने सर्व सम्मति से जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए सर्व सम्मति से प्रत्याशी को मैदान में उतारकर जीत दिलाना है। देखना यह है कि दोनों की पार्टियां किस प्रत्याशी पर दांव खेलती हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें