फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैन्य अधिकारी बन महिला से ठगे 19 हजार रुपये, राजस्थान के आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
अल्मोड़ा पुलिस की गिरफ्त में साइबर क्राइम के आरोपी। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला पुलिस ने ऑनलाइन ठगी में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। खुद को सैन्य अफसर बताकर ऑनलाइन खरीदारी की एक वेबसाइट पर आरोपियों ने स्कूटी बेचने का विज्ञापन डाला था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को पुरस्कार के रूप में एक हजार रुपये देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सोल्जर्स कॉर्नर दुगालखोला निवासी राजुल नागर नेे 23 जनवरी को अल्मोड़ा कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उन्होंने ऑनलाइन खरीदारी की एक प्रतिष्ठित वेबसाइट से स्कूटी ऑर्डर की थी। उन्होंने स्कूटी के लिए 19200 रुपये चुकाए थे लेकिन रुपये भेजने के बावजूद उन्हें स्कूटी नहीं मिली। तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। एसआई रजत कसाना मामले की विवेचना कर रहे थे। पुलिस ने सघन जांच कर सर्विलांस में नियुक्त कांस्टेबल मोहन बोरा की मदद से मामले का खुलासा किया।
एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि ठगी के आरोपी रजस्थान के जिला भरतपुर के हैवतका थाना गोपालगढ़ निवासी राहुल (32) और भरतपुर जिले के ही कठौल थाना पहाड़ी निवासी तौफिक (26) हैं। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में दोनों ने अपराध कुबूला है। आरोपियों के पास से कई सिम, मोबाइल और स्कूटी की रकम बरामद की गई है। पुलिस टीम में कांस्टेबल संदीप सिंह और नारायण सिंह भी थे।
विज्ञापन

लोगों को जाल में फंसाते हैं शातिर ठग
अल्मोड़ा। एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि आरोपी काफी शातिर हैं। वह भरतपुर के बड़े गिरोह से हो सकते हैं। शातिर आरोपी सैन्य अधिकारी बन वेबसाइट पर स्कूटी या अन्य वाहनों के फोटो अपलोड कर देते हैं। अपने स्थानांतरण होने का हवाला देते हुए वह वाहन को काफी कम कीमतों पर बेचने की बात करते हैं। आकर्षक कीमत देखते हुए आम नागरिक इसे तुरंत खरीदने की कोशिश करते हैं। महिला ने तीन बार में कुल 19200 रुपये खाते में डाले थे। इससे पूर्व भी वह दोनों कई लोगों को जाल में फंसा चुके हैं।
एसएसपी ने लोगों को किया सतर्क
अल्मोड़ा। बढ़ती ऑनलाइन ठगी को लेकर एसएसपी पंकज भट्ट ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। एसएसपी ने कहा कि किसी भी अनजान कॉल, मैसेज, लिंक आदि की अच्छे से जांच कर लें। ठगी होने पर तुरंत पुलिस से संपर्क करें। जागरूकता से ही ठगी का शिकार होने से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें