फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उदबिलाव को किया रेस्क्यू, सुरक्षित जंगल में छोड़ा

विज्ञापन
जाल में कैद उदबिलाव। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। झाड़ियों में फंसे एक उदबिलाव को बिनसर वन्य जीव विहार ने सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया है। दुर्लभ प्रजाति के उदबिलाव को पांच घंटे चले अभियान में रेस्क्यू करने के बाद विभाग ने उसे जंगल में छोड़ दिया। वन्य जीव विहार के अंतर्गत बसोली क्षेत्र में कुछ लोगों ने शुक्रवार सुबह झाड़ियों में फंसे एक उदबिलाव को देखा। लोगों ने इसकी जानकारी वन विभाग बगैर ट्रैंक्यूलाइजर किए रेस्क्यू किया गया। रेंजर जोशी ने बताया कि दुर्लभ प्रजाति का यह वन्य जीव अनुसूची 2 के अंतर्गत आता है। इसका वैज्ञानिक नाम ल्यूट्रोगेट-पर्पी सिल्लटा है। इसके बाद टीम ने उदबिलाव को जंगल में छोड़ दिया। टीम में शंकर सिंह बिष्ट, अरविंद, पूनम, दयाकृष्ण लोहनी, भुवन लाल टम्टा, गिरधर, मनीष, भगवत, दीवान आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें