फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: वृद्ध जागेश्वर में वैशाखी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं ने किए दर्शन-पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
जागेश्वर (अल्मोड़ा)। वृद्ध जागेश्वर में वैशाखी पर्व बड़े धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। विष्णु धाम के रूप में प्रसिद्ध वृद्ध जागेश्वर महादेव मंदिर में मंगलवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। स्थानीय स्तर पर प्रसिद्ध यह मेला बिषुवत संक्रांति यानी वैशाख माह की प्रथम गते पर आयोजित किया जाता है।
विज्ञापन

मान्यता है कि इस दिन वाम पाद और रुद्राभिषेक का विशेष महत्व होता है। इसी कारण सुबह चार बजे से ही शंख-घंटियों की गूंज से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में डूब गया।सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें दर्शन के लिए लगी रहीं। मंदिर में पुजारियों द्वारा वाम पाद सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान विधि-विधान से संपन्न कराए गए।मेले और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा भी विशेष इंतजाम किए गए थे। वहां मंदिर समिति अध्यक्ष हरीश चंद्र भट्ट, नंदा बल्लभ, केवल भट्ट, पूरन भट्ट, उर्वा दत्त भट्ट सहित कई लोग व्यवस्थाओं में जुटे रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें