फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: करबला तिराहे के पास सड़क की ओर झुका पेड़, लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। करबला तिराहे के पास बुधवार को एक विशालकाय चीड़ का पेड़ सड़क के बीचोंबीच झुक गया। पेड़ के सड़क की ओर झुकने से दुर्घटना का खतरा बना हुआ था। इससे सड़क के दोनों ओर वाहन की कतारें लगने लगीं। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फायर सर्विस टीम ने पेड़ को छोटे टुकड़ों में काट कर यातायात सुचारू किया।
विज्ञापन

बुधवार को 10:05 बजे फायर स्टेशन अल्मोड़ा को सूचना मिली की करबला तिराहे के पास चीड़ का एक पेड़ सड़क की ओर काफी नीचे तक झुक गया। पेड़ के किसी भी समय सड़क पर धराशायी होने की आशंका बनी हुई थी। इससे सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। फायर सर्विस टीम ने सड़क पर खतरा बने इस पेड़ को वुडन कटर की सहायता से छोटे-छोट टुकड़ों में काटकर वाहन चालकों और राहगीरों को राहत पहुंचाई। इसके बाद सड़क पर यातायात सुचारू हो सका। टीम में किशन सिंह, अजय कुमार, निकेता, प्रियांशु कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें