फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora: अतिक्रमण के खिलाफ चला अभियान, 20 दुकानदारों के काटे चालान

Wed, 25 Feb 2026 11:35 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

अल्मोड़ा में होली से पहले बाजारों में बढ़े अतिक्रमण पर नगर निगम ने अभियान चलाकर 20 दुकानदारों के चालान काटे और सख्त चेतावनी दी।
विज्ञापन
अतिक्रमणकारियों को हिदायत देती नगर आयुक्त सीमा विश्वकर्मा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अल्मोड़ा में होली नजदीक आते ही नगर के बाजारों में अतिक्रमण बढ़ गया है। नगर निगम की टीम ने बाजार से अतिक्रमण हटाने के लिए मंगलवार से अभियान शुरू कर दिया है। टीम ने मुख्य बाजार से अतिक्रमण हटाया। 20 दुकानदारों का चालान काटा। उन्हें अतिक्रमण न करने की सख्त हिदायत दी गई।

तहबाजारी नियमों के मुताबिक संकरे रास्ते को छोड़कर अन्य स्थानों पर व्यापारी पक्की दुकान से आगे पटरी पर दो फिट से अधिक जगह पर सामान नहीं लगा सकते हैं। लाला बाजार, चौक बाजार, कारखाना बाजार, कचहरी बाजार, थाना बाजार समेत अन्य बाजारों में लोगों की काफी भीड़ रहती है। दुकानों के आगे फैलाए गए सामान से मार्ग संकरा हो जाता है। इस कारण लोगों को आवाजाही के दौरान दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। दोपहिया वाहन और लावारिस जानवरों के घुस आने पर समस्या और भी बढ़ जाती है।

निगम की पिछले दिनों हुई बैठक में नागरिकों ने नगर की बाजारों से अतिक्रमण हटाने का मामला प्रमुखता से उठाया था। नगर आयुक्त सीमा विश्वकर्मा के नेतृत्व में नगर निगम की टीम ने नगर के मुख्य बाजार में अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया। टीम ने पक्की दुकान के बाहर दो फिट से अधिक दूरी तक लगाए सामान को हटाया और दुकानदारों से नकद जुर्माना वसूला। दुकानों के आगे निशान लगाकर व्यवसायियों को इससे आगे सामान नहीं लगाने की चेतावनी दी। अतिक्रमण, गंदगी करने पर 20 व्यापारियों के चालान काटे गए। नगर निगम की टीम आने से व्यापारियों में खलबली मच गई। आनन फानन व्यापारियों ने दुकान के आगे लगाए सामान को समेट लिया। अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम में सहायक नगर आयुक्त लक्ष्मण सिंह भंडारी, मुकेश भंडारी, पवन पांडे, मनोज मिश्रा, बसंत बल्लभ पांडे, मनोज मिश्रा, अशोक राम आदि शामिल थे।

अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान शुरू कर दिया है। प्रथम चरण में चेतावनी देकर जुर्माना वसूला जा रहा है। दूसरे चरण में जबरन अतिक्रमण हटाने के साथ ही कानूनी कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। -सीमा विश्वकर्मा, नगर आयुक्त नगर निगम अल्मोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें