फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: पेड़ से टूट कर टहनी बिजली लाइन पर गिरी, हादसा होने से टला

Thu, 16 Apr 2026 12:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर के हीरा डूंगरी क्षेत्र में निजी विद्यालय को जोड़ने वाले पैदल रास्ते के बीचोंबीच पेड़ से टूट कर टहनी बिजली के लाइन पर आ गिरी। गनीमत रही कि बिजली लाइन क्षतिग्रस्त होने से बच गई। नहीं तो भयानक हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

विद्यार्थियों और राहगीरों के लिए बढ़ते खतरे को देखते हुए लोगों ने दोपहर 2:40 बजे फायर स्टेशन को सूचना दी। प्रभारी एफएसओ मुकेश चंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि खतरे की आशंका को देखते हुए टीम को भेजा गया। फायर सर्विस और यूपीसीएल की टीम ने टहनी को बिजली लाइन से हटाकर वुडन कटर से छोटे टुकड़ों में काट कर रास्ते से हटाया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें