फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसमस्याओं के निराकरण के लिए उक्रांद ने बनाई आंदोलन की रणनीति

विज्ञापन
द्वाराहाट में बैठक करते उक्रांद के लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। उत्तराखंड क्रांति दल ब्लॉक इकाई की बैठक में न्याय पंचायत स्तर पर सदस्यता अभियान शुरू किया गया। जनसमस्याओं के समाधान के लिए जनता को लामबंद करते हुए आंदोलनों की रूपरेखा तय की गई। जिला विकास प्राधिकरण को भंग करने पर जोर दिया गया। कहा कि यदि प्राधिकरण नहीं हटा तो उक्रांद सड़कों पर उतरेगा।
विज्ञापन

बैठक में जिला विकास प्राधिकरण को भंग करने, जंगली जानवरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग उठाई गई। वक्ताओं ने कहा कि इनसे परेशान ग्रामीण खेती से विमुख हो रहे हैं। कहा कि सरकार इसके लिए ठोस नीति नहीं बना रही है। ब्लॉक अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्वसम्मति से न्याय पंचायत स्तर पर सदस्यता अभियान शुरू किया गया।
जनसमस्याओं के निराकरण को लेकर अलग-अलग चरणों में आंदोलनों की रूपरेेखा तय की गई। वक्ताओं ने कहा कि उक्रांद समस्याओं के निराकरण के लिए जनता को साथ लेकर आंदोलन करेगा। बैठक में एडवोकेट हेम रावत, अंबा दत्त जोशी,आनंद सिंह किरौला, अर्जुन खम्पा, गौरव भट्ट, शैलेंद्र प्रसाद, रोहित नेगी, गोविंद सिंह ऐरड़ा, कुंदन राम, मोहन सिंह रावत, महेश चंद्र पंत, महेश त्रिपाठी आदि उपस्थित थे । बैठक का संचालन अर्जुन खम्पा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें