फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: धनयारी में 20 लाख रुपये की सोलर पंपिंग पेयजल का हुआ शुभारंभ

Fri, 23 Oct 2026 11:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
धनयारी गांव में ब्लॉक प्रमुख डॉ. आरती किरोला का स्वागत करतीं महिलाएं। स्रोत- जागरूक पाठक - फोटो : धनयारी गांव में ब्लॉक प्रमुख डॉ. आरती किरोला का स्वागत करतीं महिलाएं। स्रोत- जागरूक पाठक
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। द्वाराहाट के धनयारी गांव में पेयजल संकट से निजाता धनयारी में 20 लाख रुपये की लागत से तैयार सोलर पंपिंग पेयजल योजना का शुभारंभ हुआ। सौर ऊर्जा से संचालित इस योजना के शुरू होने से अब ग्रामीणों को पानी जुुटाने के लिए संघर्ष नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

धनयारी पंचायत घर में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख डॉ. आरती किरोला ने योजना का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत निधि, क्षेत्र पंचायत निधि, टाटा मोटर्स और ग्रास रूट के सहयोग से योजना को धरातल पर उतारा गया है। योजना के तहत गांव में 600 मीटर लंबी पेयजल लाइन बिछाई गई है। पानी की आपूर्ति के लिए 7.5 हॉर्स पावर का पंप स्थापित किया गया है। इससे गांव में अब पेयजल आपूर्ति की बेहतर व्यवस्था होगी। इसके साथ ही गांव के तीन मंदिरों में 3.50 लाख रुपये से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए टिनशेड का निर्माण किया गया है। वहां ग्राम प्रधान प्रकाश अधिकारी, मनोज रावत, नीरज किरोला, लाल सिंह रावत, मनोज बिष्ट, लाल सिंह सहित जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें