अल्मोड़ा। जिले में एक ग्रामीण मोटर मार्ग बंद होने से क्षेत्रवासियों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों को वैकल्पिक रास्तों से आवाजाही करनी पड़ी।
जिले में हुई बारिश के दौरान चमतोला-नयाधुरा ग्रामीण मोटर मार्ग पर कई स्थानों पर मलबा आ गया। इससे मार्ग यातायात के लिए बंद है। सड़क बंद होने के कारण स्थानीय लोगों को दूसरे मार्गों से दूसरे रास्तों से आवाजाही करनी पड़ रही है। इससे उन्हें दिक्कतें झेलनी पड़ रही है। सड़क बंद होने से मार्ग से जुड़े गांवों में रोजमर्रा का सामान समय पर नहीं पहुंच पा रहा है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार जेसीबी मशीन से मलबा हटाया जा रहा है।