फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: नान कन्यालीकोट के कोट गधेरे पर बनेगा पैदल पुल

Thu, 25 Sep 2025 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा

सार

बागेश्वर के नान कन्यालीकोट गांव में कोट गधेरे पर पैदल पुल के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बरसात में आवाजाही की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को अब राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागेश्वर। आपदा प्रभावित कनलगढ़घाटी के नान कन्यालीकोट के ग्रामीणों के लिए अच्छी खबर है। ग्रामीणों की सड़क तक आवाजाही के लिए कोट गधेरे पर जल्द पैदल पुल का निर्माण कराया जाएगा। पुल का ढांचा बनाने के लिए लोनिवि ने कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नान कन्यालीकोट के ग्रामीणों को गांव तक पहुंचने के लिए कोट गधेरा पार करना पड़ता है। बारिश के दिनों में गधेरे का जलस्तर बढ़ जाने से लोगों को परेशानी होती थी। ग्रामीणों की मांग के बाद गधेरे में 18 मीटर के आरसीसी पैदल पुल के निर्माण को स्वीकृति मिली थी। पुल का एबटमेंट पूर्व में बन चुका है।
अब पुल का ढांचा बनाने के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू हो गई है। लोनिवि कपकोट के ईई अमित पटेल ने बताया कि 55 लाख रुपये की लागत से पुल का निर्माण कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

पूर्व में 25 लाख रुपये से पुल का एबटमेंट बन चुका है। अब 30 लाख रुपये की लागत से पुल का ढांचा बनाने की कवायद शुरू कर दी गई है। जल्द ही पुल का निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें